पौड़ी वासियों को भी जल्द ही शहर में इंदिरा अम्मा भोजनालय की सौगात मिलने वाली है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। भोजनालय खुलने ग्रामीण क्षेत्रों से पौड़ी आने वाले लोगों को दिन में सस्ता भोजन मुहैया हो सकेगा।
कलक्ट्रेट परिसर के बाहर खोले जा रहे इस भोजनालय में आम लोगों को दिन में बीस रुपये में खाना मिलेगा। इसका संचालन स्वयं सहायता समूहों की ओर से किया जाना है। लोग इसमें मात्र 20 रुपये में स्थानीय उत्पादों के व्यंजन का आनंद उठा सकेंगे।
18 नवंबर को सीएम करेंगे शुभारंभ
पहले इसका शुभारंभ 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब सीएम हरीश रावत 18 नवंबर को शरदोत्सव के मौके पर इसका शुभारंभ करेंगे।
जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर को सीएम के पौड़ी आने पर उन्हीं के हाथों इसका उद्घाटन कराया जाएगा।