फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में इंदिरा अम्मा भोजनालय, 20 रुपये में मिलेगी थाली

Sat, 14 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी वासियों को भी जल्द ही शहर में इंदिरा अम्मा भोजनालय की सौगात मिलने वाली है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। भोजनालय खुलने ग्रामीण क्षेत्रों से पौड़ी आने वाले लोगों को दिन में सस्ता भोजन मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर के बाहर खोले जा रहे इस भोजनालय में आम लोगों को दिन में बीस रुपये में खाना मिलेगा। इसका  संचालन स्वयं सहायता समूहों की ओर से किया जाना है। लोग इसमें मात्र 20 रुपये में स्थानीय उत्पादों के व्यंजन का आनंद उठा सकेंगे।

18 नवंबर को सीएम करेंगे शुभारंभ
पहले इसका शुभारंभ 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब सीएम हरीश रावत 18 नवंबर को शरदोत्सव के मौके पर इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने  बताया कि 18 नवंबर को सीएम के पौड़ी आने पर उन्हीं के हाथों इसका उद्घाटन  कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें