फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नगर पालिका देवप्रयाग के चारों वार्डों में निर्दलीयों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर पालिका देवप्रयाग के चारों वार्डों में निर्दलीय सभासदो ने जहां जीत हासिल की, वहीं भाजपा सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे दो सभासदों को कड़ी हार झेलनी पड़ी। नगर पालिका देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के बाद सभासदों के लिए मतदान हुआ था। जिसमें वार्ड एक से भाजपा से निष्कासित पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निर्दलीय राहुल कोटियाल 331 मत पाकर विजयी रहे। भाजपा के विद्यार्थी पालीवाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

राहुल कोटियाल पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत व शुभांगी कोटियाल के बेटे हैं। वहीं वार्ड दो से निर्दलीय संगीता ध्यानी 192 मत पाकर दूसरी बार सभासद चुनी गईं। उन्होंने मीना ध्यानी को पराजित किया। वार्ड तीन से सुनीता तिवारी ने 200 मत पाकर भाजपा की सुचिता असवाल को हराया। पालिका के पौड़ी जिला स्थित वार्ड चार में विमल मिश्रा ने 249 मत हासिल कर दिनेश टोडरिया को पराजित किया। नगरवासियों के अनुसार निर्दलीयों के जीत का इतिहास रखने वाली देवप्रयाग पालिका में अध्यक्ष पद पर भी यदि चुनाव की स्थिति बनती तो परिणाम बदल भी सकता था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें