फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न

Fri, 16 Aug 2024 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वृक्षारोपण करते मंहत आशुतोष पुरी मंहत नितिन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर क्षेत्र में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य कार्यक्रम नगर निगम की ओर से गंगा दर्शन बैंड पर आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र व प्रदेश के विकास में सभी से योगदान देने का आह्वान किया। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित मैदान में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने ध्वजारोहण किया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में महंत आशुतोष पुरी, महंत नितिन, पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेंद्र सिंह चौधरी, प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा एनआईटी, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, कोषागार, शाश्वत शिक्षा निकेतन बागवान भल्लेगांव, आईआईसी कंप्यूटर सेंटर, जीआईसी खंडाह, जीआईसी नागराजाधार कीर्तिनगर, जीआईसी स्वीत आदि विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें