फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्ता ढहने से इंडेन गैस गोदाम की दीवार टूटी

सार

तहसील बीरोंखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ शिक्षक की ओर से ट्यूशन बुलाकर छेड़खानी का मामला सामने आया है।कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील बीरोंखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ शिक्षक की ओर से ट्यूशन बुलाकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य की रिपोर्ट में प्रकरण को झूठा बताया गया है जबकि सीईओ पौड़ी ने मामले को संवेदनशील बताते हुए संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच बीईओ बीरोंखाल को सौंपी है। कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील बीरोंखाल के एक माध्यमिक विद्यालय की पीटीए बैठक कुछ दिन पूर्व हुई थी। इस दौरान विद्यालय की कुछ छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर उन्हें अकेले ट्यूशन बुलाने और छेड़खानी की शिकायत की थी। बताया था कि शिक्षक ट्यूशन में अकेले आने का दबाव बनाता है और छेड़खानी करता है। छात्राओं की शिकायत का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज में तत्काल प्रधानाचार्य से रिपोर्ट तलब की। सीईओ डा. भारद्वाज ने बताया कि प्रधानाचार्य की रिपोर्ट में प्रकरण को झूठा बताया गया है। कहा कि संवेदनशील मामले का वीडियो बनाकर वायरल किया जाना बहुत ही चिंताजनक है। इसलिए अब मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें