देवप्रयाग। ग्राम पंचायत बिडकोट में मां राजराजेश्वरी नौ दिवसीय जागरण यज्ञ का अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य आगाज हो गया। ग्रामीण ढोल-दमाऊं के साथ पैदल यात्रा करते हुए देवप्रयाग स्थित अलकनंदा व भागीरथी संगम तट पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की और कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान और ग्राम प्रधान बबली देवी ने बताया कि अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए किया जा रहा है। इस दौरान विक्रम सिंह, चैन सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे। संवाद