फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आगमन अब 19 दिसंबर को होगा। पहले 18 को कार्यक्रम प्रस्तावित था। राजभवन से सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को डीएम, एसपी चपकी पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

राज्यपाल 19 दिसंबर को चपकी में वनाधिकार कानून के तहत आदिवासियों को पट्टा वितरित करेंगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट भी भेंट करेंगी। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि राज्यपाल का आगमन 10:30 बजे सेवाकुंज आश्रम में होगा। वह यहां 1:30 बजे तक रहेंगी। इस बीच वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने सेवाकुंज आश्रम परिसर में बने हेलीपैड, सेफ हाउस, अतिथि कक्ष आदि स्थलों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल के साथ बैठक कर कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व वन विभाग के डाक बंगले में रुककर वहां डीएफओ व वन क्षेत्राधिकारी से पट्टा आवंटन की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर डीएफओ रेणुकूट डॉ. भालेंद्र सिंह, डीआईओएस जयराम सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एसके सिंह, सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, बीडीओ अजीत कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें