फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्राथमिकताओं में शामिल : डीएम

Wed, 13 May 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सीएचसी सतपुली का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

कोटद्वार/सतपुली। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सीय व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले और बायोमीट्रिक उपस्थिति का विवरण भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित तीन अन्य कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को तत्काल सीएचसी सतपुली पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं और अनियमितताओं की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी हाई रिस्क गर्भवतियों का विस्तृत ब्योरा तैयार कर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी लापरवाही को गंभीर बताया। उन्होंने सीसीटीवी और बायोमीट्रिक मशीन को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सतपुली की एसडीएम रेखा आर्य और चिकित्साधिकारी डॉ. अनंता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें