फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मार्गों की दशा नहीं सुधारी तो विभाग के खिलाफ शुरू करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के लोस्तु और बडियारगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले मार्ग खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने मार्गों की दशा नहीं सुधारे जाने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल ने क्षेत्र के मार्गों की खस्ताहाल स्थिति पर आक्रोश जताया। कहा कि सिल्काखाल-चुन्नीखाल-खोंगचा-पांडव मोटर मार्ग खस्ताहाल है। जबकि गहड़-पल्ला पटाला, दिगोली, तुषकंड़ी, कांडा, घंडियालधार-पल्यापटाला मोटर मार्ग के बुरेहाल हैं। यह मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। असवाल ने बताया कि यह मोटर मार्ग ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के हैं। लेकिन इन मार्गों का रख रखाव न होने से अब पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है। बताया कि कई बार विभागों को समस्या से अवगत करवाया गया। लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। असवाल ने अब समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। कहा कि मुख्यमंत्री का गड्ढा मुक्त सड़क अभियान भी इस क्षेत्र में काम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें