फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए तो करेंगे विरोध

Mon, 13 Oct 2025 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिजली के बिलों में वृद्धि, प्रीपेड सिस्टम और मीटर लगाने की जबरदस्ती के कारण क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों का विरोध हो रहा है। कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास क्षेत्र निवासी गम्मा सिंह ने कहा कि यह सिस्टम गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। जब से स्मार्ट मीटर लगा बिल में कई गुना इजाफा हुआ है। उन्होंने यूपीसीएल की इस पॉलिसी को गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परेशान करने वाला बताया। उन्होंने सरकार और ऊर्जा निगम से घरेलू स्मार्ट मीटर योजना को निरस्त करने की मांग की है। कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ऊर्जा निगम के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें