फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी बस हादसा न होता से भाजपा का बदल जाता समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय की पालिका चुनाव में भाजपा के हार का मुख्य कारण पौड़ी बस हादसा मुख्य कारण माना जा रहा है। इस हादसे ने जहां जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पाेल खोल कर रख दी। वहीं पार्टी के चार-चार बागियाें के चुनावी मैदान में उतरने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

बीते 12 जनवरी को पौड़ी-सत्यखाल-देहलचौरी सड़क पर हुए बस हादसे के बाद अस्पताल में घायलों को उचित उपचार नहीं मिलने का खामियाजा भाजपा को पालिका चुनाव में भुगतना पड़ा। जिला अस्पताल होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य सुविधाएं अपडेट नहीं होने से लोगों में सरकार के खिलाफ खासी नाराजगी जताई।

लोगों की इसी नाराजगी के चलते पौड़ी में सीएम धामी का चुनावी दौरा रद्द करना पड़ा। इतना ही नहीं पार्टी में प्रत्याशी के चयन को लेकर भी खासी नाराजगी देखी गई। टिकट नहीं मिलने से नाराज चार-चार बागी चुनावी मैदान में उतरे और भाजपा का समीकरण बिगाड़ गए।
विज्ञापन

- पौड़ी बस हादसा व इसके बाद सीएम का दौरा रद्द होने से भाजपा बैकफुट पर आ गई। हालांकि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को जिताने के लिए दिन रात काम किया। - कमल किशोर रावत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें