संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर की मांग को लेकर पौड़ी से पूर्व सैनिकों का एक दल दिल्ली के लिए कूच करेगा। जहां पर 23 जुलाई को वे दिल्ली कूच के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रविवार को जिला मुख्यालय पौड़ी मांडाखाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों से कहा कि वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों की मांग को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को दिल्ली कूच कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें पौड़ी से भी करीब सैकड़ों पूर्व सैनिक शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने संगठन के सदस्यों से दिल्ली कूच के कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में संगठन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह रावत, सह- सचिव कुलदीप सिंह नेगी, सचिव शैव सिंह रावत, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी ग्रामीण विक्रम सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, सत्यवान सिंह राणा, बकुल रावत, महावीर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, हिमानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।