फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनमान ध्वजा हुई स्थापित, रिर्हसल शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय पौड़ी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान परिसर में हनुमान ध्वजा स्थापित हो गई है। ध्वजा स्थापित होने के साथ ही रामलीला मंचन की रिहर्सल भी शुरू हो गया है। आगामी 29 सितंबर से होनी वाली रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर समिति ने तैयारियां तेज कर ली हैं। समिति ने रामलीला मंचन में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को रामलीला समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय लोगों, रंगकर्मियों ने ध्वजा की स्थापना की। रामलीला समिति के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि रामलीला का मंचन 29 सितंबर से शरू होगा। जिसको लेकर तैयारियां तेज कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मंचन को लेकर कलाकारों का चयन व रिहर्सल शुरू हो गया है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, सचिव राम सिंह, कोषाध्य बीरेन्द्र रावत, सह-सचिव चंदर गुलाटी, समंवयक वीरेंद्र खंकरियाल, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, संरक्षक मेहताब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें