फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोरोना के कहर के लिए भी इंसान जिम्मेदार’

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आज विश्व पृथ्वी दिवस है। विशेषज्ञों ने एक बार फिर पृथ्वी पर पर्यावरण और विकास के बीच असंतुलन पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि अगर आज दुनिया कोरोना महामारी के कहर से जूझ रही है तो इसके लिए भी इंसान ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर, कैंपस पौड़ी के पूर्व निदेशक और भूगोलवेत्ता प्रो. केसी पुरोहित का कहना है कि पृथ्वी की आयु लगभग 4 अरब वर्ष है। इसका क्षेत्रफल 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। मानव आज पर्यावरण और विकास के दोराहे पर आ गया है। जरूरत इस बात की है कि पर्यावरणविद्, समाजसेवी नीति-नियंता, योजना निर्माता प्रकृति और मानव से जुड़ी सभी समस्याओं का स्थायी और प्रभावी हल निकालें।
उन्नत भारत अभियान के समन्वयक और स्पर्श गंगा बोर्ड के पूर्व विशेष कार्याधिकारी प्रो. प्रभाकर बडोनी का कहना है कि प्रकृति से अत्यधिक छेड़छाड़ मानव के लिए गंभीर नतीजे ला रही है। लेकिन इंसान इससे कुछ नहीं सीख रहा। उन्होंने विश्व पृथ्वी दिवस पर लोगों से पृथ्वी को प्रदूषण और महामारी मुक्त बनाने के लिए पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। सुनियोजित विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें