फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एचएनबी गढ़वाल विवि ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Fri, 24 Jul 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 12 जुलाई को आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऐसे में सफल अभ्यर्थियों की प्रवेश संबंधी आगामी औपचारिकताएं संबंधित शैक्षणिक विभागों की ओर से पूरी कराई जाएंगी। प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ. प्रीतम सिंह नेगी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष पीएचडी प्रवेश परीक्षा में पहली बार कार्बनलेस ओएमआर शीट का प्रयोग किया गया। इसके तहत प्रत्येक अभ्यर्थी को अपनी ओएमआर शीट की कार्बन प्रति साथ ले जाने की सुविधा दी गई जिससे वे विवि की ओर से जारी उत्तर कुंजी के आधार पर अपने प्राप्तांकों का स्वयं सत्यापन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवि ने पूर्व निर्गत पीएचडी प्रवेश अधिसूचनाओं के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट), ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट), ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट), कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (सीड), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर नेट), डीएसटी इंस्पायर फेलोशिप के वैध प्रमाणपत्र के आधार पर प्रवेश परीक्षा से छूट के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी संबंधित विभाग साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करेंगे। इन अभ्यर्थियों का चयन विश्वविद्यालय के नियमों, यूजीसी विनियमों और जारी अधिसूचना के अनुसार किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने सभी अभ्यर्थियों से प्रवेश, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और अन्य औपचारिकताओं से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट एचएनबीजीयू.एसी.इन और संबंधित विभागों से नियमित संपर्क बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें