फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में हिल्स इंटरनेशनल ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम में द हिल्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नमन केमनी ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर टॉप किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96 फीसदी रहा, जबकि परीक्षा परिणामों में बीआर मार्डन पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। विद्यालय के 15 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। शहर के बीआर मॉर्डन स्कूल, एसजीआरआर स्कूल व केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

शहर के बीआर मार्डन स्कूल की अनुष्का थपलियाल व छात्र मयंक नेगी ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त कर शहर में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। बीआर मॉडर्न की ही श्रेया मुंडेपी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर पौड़ी में तीसरा स्थान हासिल किया। केंद्रीय विद्यालय के रविशंकर काला ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। एसजीआरआर के दिव्यांश रावत और दिव्या लिंगवाल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल रहे। पौड़ी में केवी, एसजीआरआर स्कूल व बीआर मॉडर्न स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय पौड़ी के रविशंकर काला ने 94.4 और विवेक भट्ट ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें