बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू में बिना बारिश के आया मलबा
- फोटो : SHRINAGAR
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू के समीप शुक्रवार शाम बिना बारिश के पहाड़ी से पत्थरों की बरसात होने लगी। इससे लगभग 45 मिनट यातायात बाधित रहा।
श्रीनगर से करीब 6 किलोमीटर दूर फरासू के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकसर मलबा आता रहता है। शुक्रवार शाम लगभग पौने पांच बजे यहां पुन: मलबा आ गया। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड मशीनों ने शाम साढ़े पांच बजे मलबा साफ कर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रहे ओम नौटियाल ने बताया कि मार्ग खुल गया है, लेकिन पहाड़ी से पत्थरों का गिरना जारी है।