फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया युवा मुक्केबाज जयदीप को सम्मानित

विज्ञापन
युवा मुक्केबाज जयदीप रावत को सम्मानित करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिले के युवा मुक्केबाज जयदीप रावत को उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सम्मानित किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जयदीप उत्तराखंड का नाम देश व दुनिया में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जयदीप को ओलंपिक की तैयारी करने के लिए कहा। वहीं जयदीप ने कहा कि मेरा लक्ष्य वर्ड चैंपियनशिप है। जिसके लिए वह एएसआई पुणे में तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के दूरस्थ पैठाणी गांव से राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे जयदीप को मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जयदीप ने बताया कि वह वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कहा कि मेरा लक्ष्य 2021 में आयोजित होने वाला मुक्केबाजी वर्ल्ड चैंपियनशिप है। जयदीप संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह शहर में आयोजित हुए मुक्केबाजी के एशियाई जूनियर चैंपियनशिप (66 किलो भार वर्ग) में भारत को सिल्वर मेडल दिला चुके हैं। इससे पहले वह हंगरी में हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। मुक्केबाज जयदीप ने राज्य स्तर पर दो गोल्ड, जिला स्तर पर एक गोल्ड,एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल भी जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें