फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लगातार दो दिन हेली सेवा रही ठप

Thu, 30 Jul 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पहाड़ में लगातार खराब मौसम ने हेलिकॉप्टर सेवा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत संचालित हेरिटेज एविएशन की उड़ानें बुधवार को ठप रहीं जबकि बृहस्पतिवार सुबह भी मौसम की बेरुखी के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में यात्रियों को सड़क से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

हेरिटेज एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल ने बताया कि हेलिकॉप्टर संचालन के लिए कम से कम 1500 मीटर दृश्यता जरूरी होती है। लगातार बादल छाए रहने और विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार सुबह और शाम की दोनों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बृहस्पतिवार सुबह भी यही स्थिति बनी रही। वहीं हेली सेवा बंद होने से तीर्थयात्री परेशान रहे। दिल्ली से श्रीनगर लौट रहे मेडिकल कॉलेज के छात्र रतनजोत ने बताया कि उन्हें हेली सेवा न चलने से टैक्सी बुक कर देहरादून से श्रीनगर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें