फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: क्षय रोग को लेकर घर-घर सर्वे करेगी स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सौ दिवसीय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हो गया है। जिले में अभियान आगामी सौ दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

जिला चिकित्सालय पौड़ी में अभियान का उद्घाटन विश्व स्वास्थ्य संगठन उत्तराखंड के परामर्शदाता डॉ. सुयोग ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने अभियान की विस्तार से जानकारियां दीं। बताया कि अभियान आगामी सौ दिनों तक संचालित होगा, जो कि चार चरणों में चलेगा। बताया कि 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है। बताया कि अभियान के तहत क्षय रोग को लेकर घर-घर सर्वे किया जाएगा। साथ ही पूर्व टीबी पीड़ितों व उनके परिजनाें, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगाें, कुपोषित, धूम्रपान करने वालों, मधुमेह व हाईपरटेंशन से पीड़ितों की आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नि-क्षय शिविर लगाकर स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन




टीबी के नए मामलों के लिए स्क्रीनिंग, एक्स-रे व बलगम जांच की जाएगी। साथ ही शीघ्र रोग निदान, शीघ्र उपचार आरंभ करने व रोगियों को पोषाहार की भी जानकारियां दी जाएंगी। बताया कि अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला, ब्लाॅक व सीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विक्की बख्शी, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. श्वेता नवानी, डॉ. रुचि पैन्यूली, नृपेश तिवारी, दिनेश शाह और सुबोध कुकसाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें