फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल से पीड़ित ग्रामीणों का टीम ने स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक थलीसैण के टीला गांव में ग्रामीणों के अज्ञात बीमारी से पीड़ित होने की सूचना के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने 220 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम ने कहा कि ज्यादातर ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य टीम ने 20 ग्रामीणों खून के सैंपल लेने के साथ ही ग्रामीणों के कोविड सैंपल भी लिए। कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सीएमओ डा. प्रवीण कुमार को जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. अंकित धवन, डा. अनुराग पोखरियाल, सीएचओ सारिका, एएनएम पूनम, लैब तकनीशियन हरीश नेगी व वार्ड ब्वाय लक्ष्मण शामिल रहे। टीम प्रभारी अंकित धवन ने बताया कि ज्यादातर ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं। उन्हें दवाइयां दी गई हैं। थलीसैंण ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित पाटिल ने बताया है कि यदि और गांवों में इस तरह के बुखार की शिकायत आती है तो वहां भी टीम को भेजा जाएगा।
कोट
- थलीसैण के टीला सहित आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर बनाए हुए हैं। किसी तरह की शिकायत मिलने पर टीम तत्काल कार्रवाई करेगी। - डा. प्रवीण कुमार, सीएमओ पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें