फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण में किए विस्फोटों से

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के गहड़-पल्यापटाला-मोलधार मोटर मार्ग पर पुल निर्माण के दौरान विस्फोट किए जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि विस्फोट किए जाने से प्राथमिक विद्यालय परिपंडोली का पुश्ता ढहा व रास्ता टूट गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पल्यापटाला के दलीप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गहड़-पल्यापटाला-मोलधार मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग पर पुलों के निर्माण के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है जिसमें ठेकेदार करीब 15 दिनों से बड़ी मात्रा में विस्फोटकों का प्रयोग कर रहा है। निर्माण स्थल से 50 मीटर दूरी पर प्राथमिक विद्यालय है। विस्फोट से स्कूल का पुष्ता ढह गया है। दरारें पड़ने से विद्यालय भवन और रसोई को खतरा पैदा हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीएम और विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपा गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीण पवन सिंह, शूरवीर सिंह, कुलदीप सिंह, विजेंद्र सिंह, गड्डी देवी, देवकी देवीव बीना देवी ने जिलाधिकारी से विस्फोट पर रोक लगाने, विद्यालय व गांव की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

-सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार द्वारा विस्फोटकों का प्रयोग किया गया था। इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मात्र विद्यालय के पुश्ते पर दरारें पड़ी थी। -वीडी जोशी, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें