फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुलिस कर्मियों और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Sat, 31 Oct 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोतवाली कीर्तिनगर परिसर में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर के चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और पर्याप्त नींद के महत्व की जानकारी दी। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भावना रही प्रथम
श्रीनगर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर मढ़ी चौरास में वाद-विवाद प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर साइबर अपराध, नशे, पॉक्सो अधिनियम और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया जबकि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति पर विचार रखे। प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें