श्रीनगर। द हंस फाउंडेशन सतपुली की ओर से कीर्तिनगर ब्लॉक के बडोन और दियुली गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। बडोन में 40 और दियुली में 58 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। 40 मरीजों को दवा और 51 मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। 17 मरीजों की आंखों में गंभीर समस्या पाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया।
बडोन में आयोजित शिविर में डॉ. सूर्य राजदीप नेगी ने 40 रोगियों की आंखों की जांच की। मोतियाबिंद व अन्य गंभीर नेत्र विकारों से पीड़ित 9 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। अनिल भट्ट, ग्राम प्रधान मनीषा देवी ने फाउंडेशन मौजूद रहे। दूसरी ओर दियुली में आयोजित शिविर में डॉ.सुमित एवं डॉ. राजदीप नेगी ने मरीजों की जांच की। शिविर में 58 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। आठ मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार तथा सपोर्ट स्टाफ रविन्द्र सिंह ने सहयोग किया। संवाद