फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्ष राज प्रथम

सार

ज्योग्राफिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल हिमालय और गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी की संयुक्त पहल पर ऑनलाइन उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें बिड़ला परिसर में बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हर्ष राज ने 40 में से 32 प्रश्नों के सही उत्तर देकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रो. अनिता रूडोला, डॉ. कमल बिष्ट, प्रो. कमलेश कुमार, डॉ. प्रेम लाल टम्टा, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. मंजू भंडारी, वीर सिंह व रियाज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योग्राफिकल सोसाइटी ऑफ सेंट्रल हिमालय और गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी की संयुक्त पहल पर ऑनलाइन उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर के हर्षराज विजेता रहे।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के 573 छात्र-छात्राओं एवं शोध छात्रों ने भाग लिया। इसमें बिड़ला परिसर में बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हर्ष राज ने 40 में से 32 प्रश्नों के सही उत्तर देकर प्रथम स्थान हासिल किया। डीबीएस देहरादून की कंचन कुमारी, बिड़ला परिसर की शिवानी राणा व डोईवाला महाविद्यालय के सुमित नेगी संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर बिड़ला परिसर के शोध छात्र सिद्धार्थ राणा, विवेक सिंह और जम्मू विश्वविद्यालय के ताहिर अजीज रहे। इस मौके पर प्रो. अनिता रूडोला, डॉ. कमल बिष्ट, प्रो. कमलेश कुमार, डॉ. प्रेम लाल टम्टा, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. मंजू भंडारी, वीर सिंह व रियाज अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें