फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: योग दिवस पर हैप्रेक की कृषक मार्गदर्शिका का होगा विमोचन

Fri, 19 Jun 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के हैप्रेक की ओर से तैयार उच्च हिमालयी क्षेत्रों की दुर्लभ औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह पुस्तक का विमोचन करेंगे। हैप्रेक के निदेशक डॉ. विजयकांत पुरोहित ने बताया कि मार्गदर्शिका में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली संकटग्रस्त औषधीय एवं सुगंधित पादप प्रजातियों की वैज्ञानिक खेती, संरक्षण, संवर्धन और उनके बाजारीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। वहीं विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) बोर्ड के अंतर्गत संचालित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग की ओर से 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग : डॉ. विनोद नौटियाल
श्रीनगर। योग दिवस 2026 की थीम “योग द्वारा स्वस्थ वृद्धावस्था” को लेकर गढ़वाल विवि के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग के डॉ. विनोद नौटियाल ने कहा कि बढ़ती जीवन प्रत्याशा के दौर में स्वस्थ और सक्रिय वृद्धावस्था एक चुनौती बन गई है। ऐसे समय में योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संतुलित और सार्थक जीवन जीने का वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक माध्यम है। योगासन शरीर की गतिशीलता और संतुलन क्षमता को बेहतर बनाते हैं। डॉ. नौटियाल के अनुसार भविष्य में वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वस्थ वृद्धावस्था सामाजिक और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार योग बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें