फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: काव्य पाठ कर गुरु तेग बहादुर को किया याद

Sat, 22 Nov 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। ऐंजल हेवन स्कूल में गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को गुरु तेग बहादुर के महान और प्रेरणादायी जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु तेग बहादुर की स्मृति में शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही काव्य-पाठ का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्रों ने गुरु तेग बहादुर पर आधारित कविताएं पढ़ी। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आरपी भट्ट, मुख्य अध्यापिका विभा भट्ट, विवेक, शशिकला, गीता, सुभाष सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें