एडीएम से मुलाकात करते यूकेडी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।- संवाद
यूकेडी ने उठाई वन मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में लगातार हो रहे गुलदार के हमलों पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आक्रोश जताया है। शनिवार को यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पद से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई। शनिवार को यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने एडीएम अनिल गर्ब्याल से मुलाकात की। इस दौरान यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी ने कहा कि जिले में कई गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। हर दिन गुलदार के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल आज तक एक भी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं आए और न ही किसी घटनास्थल का उन्होंने निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए उचित कदम नहीं उठाए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंदोला, विकास भंडारी, नीमा भंडारी, पूनम सिंह, शुभम, मदन सिंह आदि शामिल रहे।