फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले में दो बच्चे घायल

Mon, 23 Feb 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लाक मुख्यालय के पास शाम के वक्त सड़क पर खेल रहे दो किशोरों पर गुलदार ने हमला किया। आस-पास के लोगों ने शोर मचाकर किशोरों को गुलदार से छुड़ाया। गुलदार के हमले में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की लैंसडौन रेंज के अंतर्गत चैलूसैण बीट के द्वारीखाल ब्लाक मुख्यालय के पास किशोरों को गुलदार ने निवाला बनाने का प्रयास किया। घटना शाम पांच बजे उस वक्त हुई जब ब्लाक मुख्यालय के पास सड़क पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। सड़क किनारे झाड़ी से निकलकर गुलदार ने अचानक बच्चों के बीच हमला कर दिया जिसमें हमले में घायल रोहित (12) पुत्र संजय निवासी ग्राम ग्वीन द्वारीखाल और सौरभ (13) पुत्र प्रमोद सिंह निवासी कलोड़ी घायल हो गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज से आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। जिससे गुलदार भाग निकला। सूचना पर वन रक्षक उपेंद्र बड़थ्वाल मौके पर पहुंच गए थे। बड़थ्वाल ने बताया कि दोनों को मामूली चोटें आई हैं। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। दोनों किशोरों का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें