फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंजलि व स्वयंका के नाम रहा ग्रांड फिनाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंजलि व स्वयंका के नाम रहा ग्रांड फिनाले
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में आयोजित किया गया सुपर डांसर व सिंगर प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले
पौड़ी, श्रीनगर व आसपास की 22 प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था गूंज की ओर से सुपर डांसर व सिंगर प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें पौड़ी, श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों से 22 प्रतिभाओं ने अपना हुनर दिखाया। फिनाले के विजेताओं को अतिथियों ने नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य व कला परिषद के उपाध्यक्ष घनानंद घन्ना ने दर्शकों को हास्य व्यंग्यों से गुदगुदाया।
रविवार को संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित सुपर डांसर व सिंगर प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी सुनील उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति नगरी पौड़ी में ग्रांड फिनाले का आयोजन व नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को देख उत्साह का संचार हो रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न स्तर के ऑडिशन में चयनित 11 डांसर व 11 सिंगरों के बीच रोचक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत गगोडिया व निशांत गगोडिया ने बताया कि श्रीनगर, ऋषिकेश, कोटद्वार सहित अन्य शहरों में ग्रांड फिनाले के आयोजन की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन ग्रांड फिनाले के विजेताओं का सुपर ग्रांड फिनाले देहरादून में आयोजित किया जाएगा। पौड़ी ग्रांड फिनाले के सुपर सिंगर में अजंलि खरे प्रथम, वसुधा गौतम द्वितीय और अंजलि मनियारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुपर डांसर में स्वयंका रावत प्रथम, सुनील रावत द्वितीय व अभिषेक अवि तृतीय स्थान पर रहा। फिनाले के सिंगिंग में गायक रोहित चौहान, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल व लोक कलाकार मनोज रावत अंजुल और डांसिंग में प्रसिद्ध निर्देशक अनिल बिष्ट, नृत्य शिक्षिका डीना लेप्चा व कोरियोग्राफर नितिन शाह निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत गगोडिया ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, सभासद अनीता रावत, राजकुमार पोरी, भक्ति शाह, डा. कमलेश मिश्रा, गिरीश चंद्र बड़थ्वाल, छात्र नेता अंकित सुंदरियाल, अतुल गुसाईं व अशोक खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञा की प्रस्तुति ने बटोरी वाहवाही
पौड़ी। ग्रांड फिनाले में सात वर्ष की नन्हीं प्रज्ञा मिश्रा की मोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों की जमकर वाहवाही बटोरी। प्रज्ञा ने बाजी रे मुरुली, हुडुकी घमाघम पर निर्णायकों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। हालांकि उसकी प्रस्तुति फिनाले का हिस्सा नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें