पौड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पौड़ी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रावत ने कुछ महीने पर जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। पार्टी हाईकमान ने रावत के त्यागपत्र को स्वीकारते हुए कामेश्वर राणा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गोविंद सिंह रावत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। रावत ने पार्टी की ओर से उन्हें दी गई इस नई जिम्मेदारी को सराहनीय बताया। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफल बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।