फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव, अमित, हेमा और रेखा ने मारी बाजी

Thu, 26 Nov 2015 05:59 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बृहस्पतिवार को राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एमएस रौतेला ने मार्च पास्ट की सलामी के बाद क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पहले दिन आयोजित 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


मार्च पास्ट के उपरांत विगत वर्ष के चैंपियन कुलदीप ने जलती हुई मशाल के साथ संपूर्ण स्टेडियम की परिक्रमा की। गोला फेंक प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बलदेव सिंह, पंकज नेगी और सोपान रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अमित कुमार, अंकुश कुमार, सूरज सिंह व छात्रा वर्ग में हेमा पंत, मनीषा नेगी, अनुपमा भट्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद के छात्रा वर्ग में रेखा रावत, रूचि नेगी व शोभा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह का संचालन डॉ. एनके ढौंडियाल व शिवशंकर मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएस रौतेला, डॉ. एमबीएस कंडारी समेत महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें