श्रीनगर। एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने ऑनलाइन माध्यम से आपातकालीन बैठक बुलाई। जिसमें 20 दिसंबर (आज) को प्रस्तावित मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मुख्य सचिव व अन्य सचिवों के साथ आयोजित बैठक में संगठन की तीन सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन से जुड़े लोग सीएम आवास कूच करने व आत्मदाह जैसा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि उत्तराखंड में चल रहे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट समेत होमगार्ड, आपदा प्रबंधन, यूको टास्क फोर्स, वन विभाग, स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी के माध्यम से एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को समायोजित किया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा कि 20 दिसंबर को सचिवालय स्तर की मीटिंग है, इसके तुरंत बाद गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक इसी माह की जाए। बैठक में महावीर सिंह रावत, ललित मोहन बगोली, पुष्पा जलाल, निशा पांडे, अनिल प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।