पौड़ी। उत्तराखंड कोली समाज संगठन ने प्रदेश सरकार पर अनुसूचित जाति की उपेक्षा का आरोप लगाया है। संगठन ने सरकार को दलित विरोधी बताते हुए विधायक पौड़ी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड कोली समाज के अध्यक्ष राजेश सिंह कोली ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दलित विरोधी है, जबकि सत्ताधारी दल को अनुसूचित जाति ने 15 में से 12 सीटों पर विजय दिलाकर अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक पौड़ी का व्यवहार भी कोली समाज के प्रति उपेक्षापूर्ण ही रहा है। उत्तराखंड कोली समाज ने विधायक पौड़ी के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।