फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीआईसी हिंडोलाखाल में एंटी ड्रग्स कमेटी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने जीआईसी हिंडोलाखाल में एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन किया है। थाना प्रभारी धनराज बिष्ट ने बताया कि छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा माह के तहत नशा मुक्ति, यातायात के नियमों, साइबर क्राइम, महिला व बाल अपराध की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष व शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया। इसी के साथ सभी को यातायात के नियमों का स्वयं भी पालन करने व अपने परिजनों को भी पालन करवाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही अनावश्यक क्रियाकलापों व नशाखोरी में ना पड़ने, किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने, साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें