फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विभिन्न अभियोगों में जब्त माल का किया निस्तारण

Tue, 14 Apr 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत किया निस्तारण
विज्ञापन

कीर्तिनगर। कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2020 से 2026 तक पंजीकृत विभिन्न अभियोगों में जब्त माल का विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत निस्तारण किया। इसके तहत एक्साइज एक्ट के अंतर्गत जब्त कुल आग अभियोगों के माल व एक आईपीसी अभियोग से संबंधित माल को नियमानुसार नष्ट किया गया। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे पुराने माल मुकदमातियों के निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि यह समस्त कार्य न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें