फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 19 अप्रैल से निकलेगी गोल्ज्यू संदेश यात्रा

Sun, 29 Mar 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अपनी धरोहर न्यास की ओर से आयोजित होने वाली गोल्ज्यू संदेश यात्रा का आयोजन 19 अप्रैल से नौ मई तक किया जाएगा। यह यात्रा 25 अप्रैल को देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर से होते हुए जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारियों के चलते न्यास की जिला इकाई की बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। रविवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि यात्रा का आयोजन हर तीसरे वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा की शुरुआत गोल्ज्यू देवता की जन्मस्थली चंपावत से होगी और यह करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचएगी। इस दौरान यात्रा के पोस्टर का भी विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कमल किशोर डिमरी, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रमोद उनियाल, प्रदेश संयोजक नीलम जुयाल, अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, नृपेश तिवारी, रमेश गौड़, संजय बलूनी, नरेंद्र टम्टा, कांता प्रसाद, विकास चौहान, संगीता डोभाल, सुषमा भंडारी, लीला ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें