फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही होटल में दें कमरा’

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने होटल व्यवसायियों से बिना आरटीपीसीआर (कोविड जांच) रिपोर्ट के किसी भी व्यक्ति को कमरा न देने की अपील की है। वहीं दुकान में सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामदत्त नौटियाल की अध्यक्षता में व्यापारियों व होटल व्यवसायियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए सावधानी बरतने पर चर्चा की गई। होटल व्यवसायियों से कहा गया कि शहर और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पहल करें। होटल में किसी आगंतुक को तभी कमरा दें, जब वह आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाएं। ऐसा न होने पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कोतवाल हरिओम राज चौहान, यातायात निरीक्षक गोविंद कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश असवाल, शंकरमणि मिश्रा व राजेंद्र बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें