श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पौड़ी, चड़ीगांव में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य, रोल प्ले, समूह चर्चा और पोस्टर निर्माण शामिल रहे। इनमें जनपद के 16 विद्यालयों के 76 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी पौड़ी प्रथम, जीजीआईसी श्रीनगर द्वितीय व संतूधार तृतीय स्थान पर रहे। रोल प्ले में जीआईसी सेंधीखाल पहले, ल्वाली दूसरे व संतूधार तीसरे स्थान पर रहे। समूह चर्चा में अक्षिता गैरोला ने पहला, शौर्य नैथानी ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजन प्रथम, प्रिया नेगी द्वितीय व टीना तृतीय रही। इस मौके पर डाइट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रमोद नौटियाल, निर्णायक मंडल में जितेंद्र राणा, विनय किमोठी, दीपक सुन्द्रियाल, कुंज बिहारी सकलानी और जगदम्बा पांथरी शामिल थे।