फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीजीआईसी मलेथा ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 27 Aug 2023 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रानीहाट के खेल मैदान में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत रानीहाट के खेल मैदान में रविवार से स्व. जगतराम गौड़ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीजीआईसी मलेथा के नाम रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी और पत्रकार देवेंद्र गौड़ की यह पहल सराहनीय है। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच जीजीआईसी मलेथा और होली ऐंजल स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीजीआईसी मलेथा की टीम ने आठ ओवरों में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए होली ऐंजल स्कूल की टीम मात्र 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच जीआईसी धद्दी घंडियाल, तीसरा मैच जीजीआईसी श्रीनगर और चौथा मैच भी जीआईसी धद्दी घंडियाल के नाम रहा। पहले दिन का अंतिम मैच शैमफार्ड और एसजीआरआर के बीच खेला गया जिसमें शैमफार्ड स्कूल बेलकंडी ने जीत हासिल की। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, क्रीड़ाधिकारी वंदना डोभाल, महेश डोभाल, कुसुम बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र धिरवाण, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, दिनेश पटवाल, मंगत मठियाल, दिलबर सिंह रावत, जयप्रकाश कृथवाल व संजय प्रकाश टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें