कीर्तिनगर के तीन और देवप्रयाग के एक मोटर मार्ग पर खर्च होंगे सवा पांच करोड़
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर और देवप्रयाग क्षेत्र के खस्ताहाल चार मोटर मार्गों की दशा जल्द सुधरने वाली है। इसके लिए शासन ने करीब 5.25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों गांवों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने मोटर मार्ग पूर्णरूप से गड्ढों में तब्दील होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता डीपी आर्य ने बताया कि मार्गों की दशा अत्यधिक खराब है जिसके बाद इनकी दशा सुधारने के लिए विकास खंड कीर्तिनगर के खतरवाड़ बैंड से रिगोली के लिए 92.22 लाख, खोला से कपरोली के लिए 146 लाख, मलेथा से बडोन के लिए 163.9 लाख व देवप्रयाग ब्लाक के रामपुर-श्पामपुर बमाणा मोरट मार्ग की दशा सुधारने के लिए 122.92 लाख की धनराशि स्वीकृत कर निविदा भी जारी कर दी गई है।