गौरव सेनानी संगठन ने सीएसडी कैंटीन श्रीकोट में प्रदर्शन कर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। साथ ही सीओ 11 मराठा और 9 माउंटेन ब्रिगेड कमांडर से एक बार व्यवस्थाओं का जायजा लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक गौरव सेनानी संगठन लगातार विरोध करता रहेगा।
सोमवार को सीएसडी कैंटीन श्रीकोट पहुंचे गौरव सैनानी संगठन श्रीनगर ने समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान वहां मौजूद एक पूर्व सैनिक भड़क गए। काफी गहमागहमी के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन के बाहर नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि गौरव सेनानी संगठन की ओर से कुछ दिन पहले कमान अधिकारी 11 मराठा लाइट इनफैंट्री बटालियन को समस्याओं का ज्ञापन भेजा गया था। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, मातवर सिंह, मोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह कंडारी, मान सिंह, देव सिंह, गोबिंद सिंह, विरेंद्र सिंह, मनवर सिंह, दिनेश सिंह, मेहरवान सिंह, यशवंत, एएस कंडारी, इंद्र सिंह, एमएस नेगी अमौजूद थे।