फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गौड़ को मिला डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। आखर ट्रस्ट की ओर से श्रीकोट गंगानाली में डॉ. गोविंद चातक जयंती के उपलक्ष्य में डाॅ.गोविंद चातक स्मृति व्याख्यान एवं डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गढ़वाली गीत साहित्य में अपने गीतों के माध्यम से योगदान देने पर वर्ष 2023 का डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान वरिष्ठ गढ़वाली गीतकार एवं कवि कोटद्वार निवासी महेशानन्द गौड़ ‘’’’चन्द्रा’’’’ को प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके पारिवारिक सदस्य आशीष ध्यानी ने ग्रहण किया।
विज्ञापन

सम्मान स्वरूप उन्हें ग्यारह हजार रुपये की धनराशि के साथ अंग वस्त्र, सम्मान पत्र एवं विशेष आखर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यह सम्मान राशि डॉ.चातक के परिवार की ओर से प्रदान की गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल केंद्रीय विवि के कला, संचार एवं भाषा की संकायाध्यक्ष व सुप्रसिद्ध लेखिका प्रो. मंजुला राणा ने कहा कि डॉ.चातक ने गढ़वाल के लोक साहित्य को सहेजने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मौके परसौरभ बिष्ट, भूपेन्द्र नेगी, घण्टाकर्ण देवता के रावल दिनेश जोशी, अनिल स्वामी, गंगा असनोड़ा, नरेश नौटियाल, रेशमा पंवार, अंजना घिल्डियाल, उम्मेद सिंह मेहरा, सौरभ पाण्डेय, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें