फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाली फिल्म मां सुरकंडा त्रिहरी सिनेमा में शुरू

Fri, 13 Mar 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाली फिल्म मां सुरकंडा त्रिहरी सिनेमा में शुरू
विज्ञापन

फिल्म में मां सुरकंडा की गाथा से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी दी गई है: इशिता
नई टिहरी। बौराड़ी त्रिहरी सिनेमा हॉल में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की गढ़वाली फीचर फिल्म मां सुरकंडा फिल्म का उद्घाटन किया गया है। फिल्म में चंबा ब्लॉक के जड़धार गांव के लोगों को मां सुरकंडा के मैती बनने की गाथा, हरिद्वार कनखल स्थित मायके में माता सती का अपमान और मंदिर स्थापना सहित सुरकंडा देवी की महिमा के कई ऐतिहासिक दृश्य फिल्माए गए हैं। जिससे लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है। नगर पालिका में स्थित त्रिहरी सिनेमा हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने फिल्म का उद्घाटन किया। पीआर फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले अशोक चौहान के निर्देशन में बनी है। इसके निर्माता प्रेम सिंह और राजेंद्र प्रसाद भट्ट हैं। फिल्म में मां सुरकंडा से जुड़ी कई धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई है। फिल्म के लेखक व गीतकार पदम गुसाईं, संगीत संजय कुमोला,विनोद चौहान, सुमित गुसाईं, गायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, ओम बधाणी, पदम गुसाईं, रवि गुसाईं, पूनम सती, अंजली खरे, रेणू बाला, पूनम सकलानी, प्रोडक्शन मैनेजर संदीप असवाल, फोटो ग्राफी सोनू वर्मा, पोस्टर डिजाइन आशु राणा ने किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, कवि सोमवारी लाल सकलानी, बेबी असवाल और यशपाल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें