पौड़ी। पूर्व आईएएस अफसर व कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल ने कल्जीखाल ब्लॉक नौगांव के बलिदानी अग्निवीर सचिन सिंह के गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुयाल ने अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए कहा कि इस योजना से सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि बलिदानी यदि सेना में होता तो उनके परिवार को पेंशन, ग्रेचुविटी, कैंटीन एवं चिकित्सा सुविधा मिल जातीं। बताया कि घर की स्थिति जीणक्षीर्ण अवस्था में है। परिवार किसी तरह से गुजर बसर करने को मजबूर है। उन्होंने सरकार से बलिदानी के परिवार को सभी सुविधाएं देने की मांग उठाई है।