राइंका मंजाकोट में आयोजित एनएसएस शिविर में मौजूद शिविरार्थी-- स्रोत विवि
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना बिड़ला परिसर इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर (बालक वर्ग) सोमवार से को राजकीय इंटर कॉलेज,मंजाकोट में शुरू हो गया है। युवा शक्ति का संकल्प: नशामुक्त राष्ट्र थीम पर आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान मंजाकोट कुसुमलता व विशिष्ट अतिथि राइंका मंजाकोट के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। विवि के डाॅ. अनूप सेमवाल ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवी आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, साक्षरता जागरूकता और विशेष रूप से नशामुक्ति पर केंद्रित जन-जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। मौके पर डाॅ. रजनी नौटियाल, सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद, डॉ. हेमलता भट्ट, डॉ. बालकृष्ण बधानी आदि मौजूद रहे।