फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रजनीश भट्ट बीकेटीसी के आमंत्रित सदस्य मनोनीत

Mon, 09 Mar 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। समाजसेवी रजनीश भट्ट मोतीवाल को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। मोतीवाल वर्तमान में श्री बदरीश पंडा पंचायत सचिव व देवप्रयाग नगर मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष भी है। उन्हें सदस्य बनाए जाने पर श्री बदरीश पंडा पंचायत, श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन,नगर भाजपा मंडल देवप्रयाग सहित तीर्थ वासियों ने हर्ष जताया है। वहीं मोतीवाल ने मंदिर समिति सदस्य बनाए जाने पर सीएम धामी,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें