फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि को जल्द मिलेंगे 150 से अधिक शिक्षक

Sat, 26 Sep 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में शिक्षकों के 150 से अधिक पदों पर जल्द नियुक्ति होगी। विवि प्रशासन इसके लिए कवायद में जुटा हुआ है। वर्तमान में आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया अंतिम चरण में जारी है। इसके लिए कई बैठकें हो गई हैं। जल्द ही रोस्टर लागू होने पर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की ओर से विवि में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत विवि में शिक्षकों के खाली पदों को प्राथमिकता से भरे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले एक साल में विवि में कई शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा भी मिला है।
इसी के तहत अब रिक्त चल रहे असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विवि के बिड़ला, पौड़ी एवं टिहरी परिसर के विभिन्न विभागों में करीब 150 से अधिक रिक्त पदों के लिए आरक्षण रोस्टर लागू होने के बाद भर्ती आवेदन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो.वाईपी रैवानी का कहना है कि विवि में रिक्त शिक्षकों को पदों को भरने के लिए जोरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। आरक्षण रोस्टर की अंतिम बैठक जल्द ही होगी। उसके बाद रिक्त पदों के लिए आवेदन जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें