फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के शिक्षक डा. कोठियाल सम्मानित

विज्ञापन
डा. सुभाष चंद्र कोठियाल - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के फॉमास्युटिकल कैमेस्ट्री विभाग चौरास परिसर के डा. सुभाष चंद्र कोठियाल को अंतरराष्ट्रीय ई-सम्मेलन में प्रख्यात वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डा. कोठियाल ने बताया कि यह सम्मेलन 25 से 27 जुलाई तक आईबीटीसीए भारत, काल्प लैब्रोटरी तथा बनक्यूट सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न देशों के करीब 200 से अधिक वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में उन्होंने मुख्य वक्ता के तौर पर कोविड-19 बीमारी में प्रयोग होने वाली औषधि के बारे में अपना व्याख्यान दिया। डा. कोठियाल इससे पूर्व भी फॉमास्युटिकल रसायन में अग्रणी योगदान के लिए कई बार पुरस्कारों से नवाजे गए है। इस उपलब्धि का श्रेय डा. कोठियाल ने विभागाध्यक्ष डा. सरला सकलानी व विवि को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें