फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र-छात्राओं को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का बेसब्री से इंतजार है। यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत पीएचडी में सत्र 2025-26 से नेट उत्तीर्ण छात्रों को ही प्रवेश दिए जाने का प्रावधान किया गया है, लेकिन विवि का पीएचडी सत्र लेट होने के कारण विवि की 2024-25 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई है। ऐसे में छात्रों की ओर से नए प्रावधान लागू किए जाने से पहले सत्र 2024-25 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि में अभी तक पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होती आ रही है। लेकिन यूजीसी के नए प्रावधानों के आने से विवि प्रशासन व छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गत वर्षों तक अभी तक प्रवेश परीक्षा की पूरी तैयारियां हो जाती थी, लेकिन इस समय अभी तैयारियां तेज नहीं हो पाई हैं, जिससे लंबे समय से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों में निराशा बनी हुई है। कहा कि विवि पीएचडी सत्र लेट होने के चलते इस बार जल्दी से जल्दी अपनी प्रवेश परीक्षा कराए, जिससे छात्रों को राहत मिल सके।




कोट-

यूजीसी के दिशा-निर्देश सत्र 2025-26 से नेट उत्तीर्ण छात्रों को पीएचडी में प्रवेश देने को लेकर हैं, लेकिन गढ़वाल विवि का पीएचडी सत्र 2024-25 अभी ड्यू है, ऐसे में विवि को शीघ्र पीएचडी प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। इस संदर्भ में विवि प्रशासन से पूर्व में भी वार्ता हुई है। यदि जल्द ही मांग पर अमल नहीं हुआ तो छात्रों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन




जसवंत सिंह राणा, छात्र संघ अध्यक्ष, बिड़ला परिसर, गढ़वाल विवि।

-



विवि ने विभागों से मांगी खाली सीटों की संख्या

गढ़वाल विवि प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए डाॅ. प्रीतम सिंह नेगी को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। डाॅ. नेगी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर यूजीसी से दिशा-निर्देश मांगें गए हैं। अपनी तैयारी को देखते हुए विभागों से पीएचडी की रिक्त सीटों की संख्या भी मांगी गई है। जल्द ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर चल रही अममंजस की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें